कमर से लेकर पैर तक दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 14:33

दरअसल, कमर से संबंधित नसों में से अगर किसी एक में भी सूजन आ जाए तो पूरे पैर में असहनीय दर्द होने लगता है, जिसे साइटिका कहा जाता है। 50 साल से अधिक उम्र के लोगों में यह समस्या आम है। इसके अलावा अधिक मेहनत करने वाले या भारी वजन उठाने वाले लोगों में भी यह समस्या अधिकतर देखने को मिलती है।

साइटिका का दर्द, साइटिक नर्व में समस्या के कारण हो सकता है. इस स्थिति में कमर से पैरों तक अत्यधिक दर्द और सुन्न होने की समस्या होने लगती है. जिससे शरीर का निचला हिस्सा बेकार हो सकता है. कभी-कभी आप शरीर के निचले हिस्से में दर्द को थकान या कमजोरी के कारण होने वाला दर्द समझकर नार्मल मान लेते हैं लेकिन यह लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है. साइटिका के दर्द की समस्या आमतौर पर अधिक उम्र वाले लोगों में होती है और इस समस्या के होने का खतरा धूम्रपान, मोटापा, जेनेटिक्स, खराब लाइफ़स्टाइल ,भारी वजन उठाने वाले लोगों में ज्यादा होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info